सैमसंग गैलेक्सी M20 को खरीदने का आज शानदार मौका, आज मिलेगी 1000 रुपये की छूट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 17 May 2019 10:49 AM IST
Samsung Galaxy M20 Go to Sale in India Today via Amazon With Rs. 1,000 Price cut
Samsung Galaxy M20 Review - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy M20 को सैमसंग ने इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया था। गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) के साथ पहली कंपनी ने नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया, हालांकि कंपनी ने इसे इनफिनिटी वी-डिस्प्ले नाम दिया। सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की आज अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट से फ्लैश सेल है, लेकिन आज का फ्लैश सेल खास है क्योंकि कंपनी लिमिटेड पीरियड के लिए इस फोन पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है।

    Samsung Galaxy M20
    Samsung Galaxy M20

    Samsung Galaxy M20 की लिमिटेड पीरियड में नई कीमत

    पहले सैमसंग गैलेक्सी ए20 को लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि 3 जीबी रैम/32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये और 4GB रैम/64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,990 रुपये है। फोन को आज यानि 17 मई को दोपहर 12 बजे अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    Samsung Galaxy M20
    Samsung Galaxy M20

    सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।