Samsung Galaxy A9 (2018) आज होगा भारत में लांच, इसमें हैं 4 रियर कैमरे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Nov 2018 08:04 AM IST
Samsung Galaxy A9 (2018) Set to Launch in India Today: How to Watch Live Stream
Samsung Galaxy A9 (2018)

    तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 2018 लांच करने के बाद सैमसंग आज यानि 20 नवंबर को भारत में गैलेक्सी ए9 2018 लांच कर रहा है। फोन की लांचिंग नई गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे से होगी। लांचिंग इवेंट को आप कंपनी की वेबसाइट से लाइव देख सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं और 1 फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 6.3 इंच की बड़ी और इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 2018 को पिछले महीने मलेशिया के कुआलालंपुर में लांच किया था।

    Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite
    Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite

    Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A9 2018
    Samsung Galaxy A9 2018

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 का कैमरा

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें