सैमसंग के इस तीन रियर कैमरे वाले फोन पर मिल रही है भारी छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Nov 2018 09:05 AM IST
Samsung Galaxy A7 2018 Price cut in India, Know specifications
Samsung Galaxy A7 2018 Review

    सैमसंग ने इसी साल सितंबर में भारत में अपना पहला 3 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 लांच किया था। गैलेक्सी ए7 2018 का हमने रिव्यू भी किया था जिसमें हमने पाया कि 25 हजार रुपये की रेंज में गैलेक्सी ए7 2018 सैमसंग का सबसे शानदार स्मार्टफोन है। वहीं अब गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत में कटौती हुई है। 91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है।

    Samsung Galaxy A7 2018
    Samsung Galaxy A7 2018

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये थी जो अब 21,990 रुपये हो गई है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब भी 28,990 रुपये ही है।

    Samsung Galaxy A7 2018
    Samsung Galaxy A7 2018

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है। गैलेक्सी ए7 2018 में 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज है जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    और पढ़ें...