सैमसंग के इन दो नए स्मार्टफोन की कीमत में हुई 3,000 रुपये तक की कमी

सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A30s और Galaxy A50s की कीमतों में 3,000 रुपये तक की कटौती की है। गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी और 6 जीबी रैम दोनों वेरियंट में कटौती हुई है। Galaxy A30s की कीमत में जहां 1,000 रुपये की, वहीं Galaxy A50s की कीमत में 3,000 रुपये की कमी की गई है।

Samsung Galaxy A50s की नई कीमत
कटौती के बाद गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये हो गई है, वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले वेरियंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमतें सैमसंग की वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर देखी जा सकती है। कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के रिटेलर मनीष खत्री ने ट्वीट करके दी है।

Samsung Galaxy A30s की नई कीमत
गैलेक्सी ए30एस की नई कीमत 15,999 रुपये हो गई है। इस कीमत में 4GB+64GB वाला वेरियंट मिलेगा। बता दें कि इस फोन को 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।