एचटीसी 10 के साथ भारत में लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 26 May 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
HTC 10 launched at Rs 52,990 in India; HTC   Desire 628 at Rs 13,990

    ताइवानी कंपनी एचटीसी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसकी कीमत 52,990 रुपये तय की है। एचटीसी ने इसके अलावा पांच और फोन भी उतारे हैं। कंपनी ने 25,990 रुपये की कीमत पर एचटीसी वन एक्स9 (HTC One X9), 18,990 रुपये की कीमत पर डिजायर 825 (HTC Desire 825), 13,990 रुपये की कीमत पर ‌डिजायर 628 (HTC Desire 628) है। एचटीसी 10 लाइफस्टाइल, डिजायर 630 और डिजायर 830 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

    HTC 10
    HTC 10

    कंपनी की बिक्री में काफी तेजी से कमी दर्जा की गई है। एचटीसी एक बार फिर प्रीमियम सेगमेंट में वापसी करने की कोशिश कर रही है। 50 हजार के बजट में एचटीसी 10 का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस7, एस7 ऐज और एलजी जी5 प्रीमियम स्मार्टफोन से होगा। एचटीसी 10 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    HTC 10
    HTC 10

    फोन की स्क्रीन 5.2 इंच की दी गई है। क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 830 पर आधारित यह फोन दमदार 12 अल्ट्रापिक्सल लेजर ऑटोफोकस रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ है। कैमरा डुअल फोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ओआईएस जैसी खूबियां के साथ है। कैमरा 4k वीडियो रिकॉडिंग करने में सक्षम है। फोन की बैटरी 3000mAh है। कंपनी का दावा है यहा 27 घंटा का टॉकटाइम देने में सक्षम है। स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ है जो 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें