Google Pixel 4a स्मार्टफोन के फीचर्स हुए लीक, देगा वनप्लस नॉर्ड को टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Jul 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
report reveals google pixel 4a smartphone may launch with snapdragon 730 possessor know expected price and specs
Google Pixel 4a - फोटो : demo pic

    Google पिक्सल सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन पिक्सल 4ए (Pixel 4a) इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे गूगल पिक्सल 4ए के कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी लॉन्चिंग की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    Tom's Guide की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और दमदार डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, गूगल पिक्सल 4ए के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि इससे पहले अगामी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 551 अंक और मल्टी-कोर में 1,655 अंक मिले थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4ए में यूजर्स को चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो कंपनी इन दोनों डिवाइसेज के बैक पैनल में 12.2 मेगापिक्सल का कैमरा देगी, लेकिन अब तक फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की कीमत 349 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) के आस-पास रख सकती है। ऐसे में यह स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड को कड़ी टक्कर दे सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें