48MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 7S, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 20 May 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7S launched in India with 48MP camera, Know price and specifications
Redmi Note 7S - फोटो : TWITTER

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7S लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 7एस की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। इसके अलावा Redmi Note 7S में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। तो आइए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं...

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro: 48 मेगापिक्सल कैमरे की लड़ाई में आपके लिए कौन है बेहतर

    Redmi Note 7S
    Redmi Note 7S - फोटो : youtube

    Redmi Note 7S की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Redmi Note 7S
    Redmi Note 7S - फोटो : Gizbot

    Redmi Note 7S का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको PDAF, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ पोट्रेट मोड मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें