Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro: 48 मेगापिक्सल कैमरे की लड़ाई में आपके लिए कौन है बेहतर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 20 May 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7S vs Note 7 Pro comparison: Battle of 48 Megapixel camera
Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 7एस को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7एस की लॉन्चिंग से ऐसा लग रहा है कि शाओमी की लड़ाई किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही, क्योंकि कंपनी ने पहले 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ रेडमी नोट 7 प्रो को पेश किया और तीन महीने के अंदर 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ रेडमी नोट 7एस को बाजार में 10,999 रुपये की कीमत पर उतार दिया। तो आइए जानते हैं कि ये दोनों फोन एक दूसरे से कैसे अलग हैं?

    Redmi Note 7 Pro
    Redmi Note 7 Pro - फोटो : Flipkart

    Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro: डिस्प्ले

    दोनों फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। दोनों फोन के आगे और पीछे डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    Redmi Note 7S
    Redmi Note 7S - फोटो : Flipkart

    Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro: प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम

    रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7एस दोनों फोन के प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो में जहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है, वहीं रेडमी नोट 7एस में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें