Redmi Note 7 हुआ भारत में लॉन्च,  शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Launched in India With Dual Rear Cameras, 4,000mAh Battery: Price, Specifications
Redmi Note 7

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 (Redmi Note 7) लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 7 के साथ कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 7 प्रो को भी पेश किया है। रेडमी नोट 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था, जबकि रेडमी नोट 7 प्रो को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया है। फोन की खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है।

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 7 Pro हुआ भारत में लॉन्च, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। चीन में इस फोन को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें