Redmi Note 7 Pro हुआ भारत में लॉन्च, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Feb 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro Launched in India With 48-Megapixel Camera: Price, Specifications
Redmi Note 7 pro

    शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 7 सीरीज के इन दोनों फोन के बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और रेडमी नोट 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें