Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च: 20,000 रुपये से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले, 5800mAh बैटरी, जानें फीचर्स

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 02 Apr 2026 04:51 PM IST
सार

Redmi Note 15 SE Specs:

शाओमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है।

विज्ञापन
redmi note 15 se 5g launched india price specs features in hindi
Redmi Note 15 SE 5G - फोटो : Redmi

    शाओमी ने अपनी पॉपुलर Redmi Note सीरीज में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में आता है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया है, जिससे यह यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनता है।

    Redmi Note 15 SE 5G: कंप्लीट स्पेसिफिकेशन:

    फीचरस्पेसिफिकेशन
    डिस्प्ले6.77-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस
    प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3
    रैम6GB / 8GB LPDDR4X
    स्टोरेज128GB / 256GB UFS 2.2 (माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है)
    रियर कैमरा50MP प्राइमरी (f/1.8) + 2MP डेप्थ सेंसर (f/2.4)
    फ्रंट कैमरा20MP (f/2.2)
    बैटरी और चार्जिंग5,800mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
    ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2
    मजबूती (ड्यूरेबिलिटी)IP65 + IP66 रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
    कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स
    Redmi Note 15 SE 5G
    Redmi Note 15 SE 5G - फोटो : Redmi

    डिस्प्ले और डिजाइन

    फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।स्क्रीन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है।डिवाइस को IP65 और IP66 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी दी गई है।

    Redmi Note 15 SE 5G
    Redmi Note 15 SE 5G - फोटो : Redmi

    परफॉर्मेंस और स्टोरेज

    Redmi Note 15 SE 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरा फीचर्स

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है।सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें