Redmi Note 10 Pro: रेडमी नोट 10 प्रो को खरीदने का आज है मौका, जबरदस्त हैं इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro Sale in India: Today at 12 Noon via Amazon price and specifications
Redmi Note 10 Pro Sale: - फोटो : amarujala

    शाओमी के ब्रांड रेडमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro की आज यानी 17 मार्च को भारत में पहली सेल है। Redmi Note 10 Pro को इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप भी है। Redmi Note 10 Pro को आज दोपहर 12 बजे अमेजन और एमआई के स्टोर से खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 10 प्रो का सीधा मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन से है।

    Redmi Note 10 Pro
    Redmi Note 10 Pro - फोटो : amarujala

    Redmi Note 10 Pro की कीमत

    Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    Redmi Note 10 Pro
    Redmi Note 10 Pro - फोटो : amarujala

    Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें