अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा Redmi का यह फोन, मिल रही सात हजार रु. की छूट

यदि आप भी फ्लैगशिप फीचर वाले किसी सस्ते फोन की तलाश में हैं तो आपको लिए गुड न्यूज है। Redmi K50i भारतीय बाजार में अब तक की सबसे कीमत पर उपलब्ध हो गया है। Redmi K50i को पिछले साल जुलाई में मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। Redmi K50i में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलता है। अब इस फोन पर सात हजार रुपये की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं नई कीमत और फीचर्स...

Redmi K50i को दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था, इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये थी। अब इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये हो गई है। टॉप वेरियंट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है। यदि आप ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,500 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।

Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और (1,080 x 2,460) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। Redmi K50i में डॉल्बी विजन और मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 के साथ आता है और इसमें वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिलती है।
- Apple इवेंट से ठीक पहले मार्क जकरबर्ग ने लॉन्च किया मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Meta Quest 3
- WhatsApp ने 10 भाषाओं में लॉन्च किया ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर पेज, स्पैम रोकने का तरीका भी बताया
- Foxconn के बेंगलुरु प्लांट में अगले साल अप्रैल से शुरू होगा आईफोन का प्रोडक्शन
- फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Moto Razr 40 Ultra, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा