Apple इवेंट से ठीक पहले मार्क जकरबर्ग ने लॉन्च किया मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Meta Quest 3
Meta Quest 3, Meta Quest 2 के मुकाबले 40 फीसदी पतला है और इसमें आग्युमेंट और वर्चुअल रियलिटी एलिमेंट दोनों को शामिल किया है यानी यह एक टू इन वन डिवाइस है। Quest 3 के साथ क्वालकॉम का चिपसेट दिया गया है जिसे लेकर दोगुने ग्राफिक्स परफॉरमेंस का दावा है।

विस्तार
एपल के पांच जून वाले WWDC 2023 से ठीक पहले मेटा ने अपने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Meta Quest 3 को लॉन्च कर दिया है। एपल भी इसी सप्ताह अपने पहले मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को लॉन्च करने वाला है। Meta Quest 3 का सीधा मुकाबला एपल के अपकमिंग हेडसेट से होने वाला है।
Meta Quest 3, Meta Quest 2 के मुकाबले 40 फीसदी पतला है और इसमें आग्युमेंट और वर्चुअल रियलिटी एलिमेंट दोनों को शामिल किया है यानी यह एक टू इन वन डिवाइस है। Quest 3 के साथ क्वालकॉम का चिपसेट दिया गया है जिसे लेकर दोगुने ग्राफिक्स परफॉरमेंस का दावा है।
वैसे तो वर्चुअल रियलिटी मार्केट में Meta का दबदबा है, लेकिन कंपनी के रेवेन्यू में इससे इजाफा नहीं हो रहा है। हाल ही तिमाही में Meta के हेडसेट रेवेन्यू में 50 फीसदी की कमी देखी गई है। मेटा के ओवरऑल सेल में 54.4 फीसदी की गिरावट साल-दर-साल देखी जा रही है।
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टा पोस्ट के जरिए Meta Quest 3 की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। Quest 3 की बिक्री सभी देशों में जल्द ही शुरू होगी। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 499.99 डॉलर यानी करीब 41,079 रुपये है। इसमें किसी वायर की जरूरत नहीं है।
Apple पांच जून को अपने WWDC 2023 इवेंट में अपने हेडसेट पेश करने वाला है जिसकी कीमत 3,000 डॉलर यानी करीब 2.50 लाख रुपये हो सकती है। एपल के VR हेडसेट की लॉन्चिंग के बाद मेटा को फायदा होगा, क्योंकि मेटा का हेडसेट एपल के मुकाबले काफी सस्ता है।
- WhatsApp ने 10 भाषाओं में लॉन्च किया ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर पेज, स्पैम रोकने का तरीका भी बताया
- Foxconn के बेंगलुरु प्लांट में अगले साल अप्रैल से शुरू होगा आईफोन का प्रोडक्शन
- फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Moto Razr 40 Ultra, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा
- App Alert: गूगल ने इन एंड्रॉयड एप को किया बैन, आपके फोन में हैं इंस्टॉल तो तुरंत करें डिलीट