Redmi 9A और RealMe C11: सस्ते स्मार्टफोन की दौड़ में कौन सा फोन मारेगा बाजी, पढ़ें कंपैरिजन

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 02 Sep 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Redmi 9A vs RealMe C11: Best Comparison of entry level smartphones, Price, Specifications and Camera features
Realme C11 Vs Redmi 9A - फोटो : Amar Ujala

    शाओमी के ब्रांड रेडमी का एक सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी 9 सीरीज के तहत भारत में लॉन्च होने वाला यह तीसरा स्मार्टफोन है। वहीं इस फोन का मुकाबला रियलमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C11 से होगा। ये दोनों फोन एक ही सेगमेंट के फोन हैं। आइए जानते हैं दोनों की खासियतों के बारे में...

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : Redmi

    डिस्प्ले

    बात करें डिस्प्ले की तो रेड़मी 9ए में 6.53-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1600 है। वहीं रियलमी सी11 का में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलती है, वहीं इसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल्स है।

    realme c11 price
    realme c11 price - फोटो : amarujala

    स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 9ए में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मिलता है, वहीं इसके साथ 2 जीबी/3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज का फीचर मिलता है। रियलमी सी11 की बात करें, तो इसमें MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिलता है, जो 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। सी11 में ए9 के मुकाबला लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है, वहीं ए9 में 3 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। कुल मिला कर रियलमी सी11 थोड़ा बेहतर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें