लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Fri, 28 Aug 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
best phone under 10000: Redmi 9 Prime to Realme C3 to Samsung Galaxy M01s to Realme Narzo 10A to Motorola G8 Power Lite here are five cheapest smartphones that comes under 10000 rupees
Smartphones under 10000 rupees - फोटो : Amar Ujala

    अगर 10000 रुपये से कम कीमत में आप एक बेहतरीन फीचर वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपको पूरी पढ़नी चाहिए। क्योंकि आज हम आपके लिए पांच ऐसे नए स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिनमें लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ये स्मार्टफोन्स आपके बजट में भी आएंगे। इन स्मार्टफोन्स में Redmi 9 Prime, Realme C3, Samsung Galaxy M01s और Realme Narzo 10A से लेकर Motorola G8 Power Lite तक शामिल हैं। आज हम आपको इन स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर रहेगा। तो डालते हैं एक नजर।

    Redmi 9 Prime
    Redmi 9 Prime - फोटो : mi.com

    Redmi 9 Prime

    इसमें 6.35 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें 5,020 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसमें पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 9 Prime के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

    moto g8 power lite
    moto g8 power lite

    Motorola G8 Power Lite

    इसमें 6.5 इंच का HD+ आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, पावर के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में तीन कैमरे का सेटअप दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ग्राहक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 8,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें