5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाले इस फोन को खरीदने का आज है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Aug 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9 Prime flash Sale Today in India via Amazon know price and specifications
Redmi 9 Prime - फोटो : mi.com

    शाओमी के अब बजट स्मार्टफोन में भी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने लगा है। Redmi 9 Prime शाओमी के उन स्मार्टफोन से में एक है जिनमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Redmi 9 Prime की आज यानी 17 अगस्त को फिर से खरीदने का मौका है। Redmi 9 Prime की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से होगी। इस फोन में 5000 एमएच की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का दमदार गेमिंग प्रोसेसर है।

    Redmi 9 Prime
    Redmi 9 Prime - फोटो : mi.com

    Redmi 9 Prime की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    Redmi 9 Prime
    Redmi 9 Prime - फोटो : mi.com

    Redmi 9 Prime का कैमरा

    यूजर्स को रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें