शाओमी के इस सस्ते फोन को खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार

शाओमी ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 8A को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में Redmi 8A को खरीदने के लिए अब आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि Redmi 8A को इसी साल सितंबर में भारत में पेश किया गया था। रेडमी 8ए की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी है।

रेडमी 8ए की स्पेसिफिकेशन
Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Redmi 8A का कैमरा
शाओमी रेडमी 8ए के कैमरे की बात करें तो इस फोन कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ ब्यूटी समेत कई मोड्स मिलेंगे।