Redmi 8 हुआ भारत में लॉन्च, 7,999 रुपये है शुरुआती कीमत, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने आज भारत में एक और बजट रेंज का स्मार्टफोन रेडमी 8 (Redmi 8) लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस फोन में डुअल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने रेडमी 8ए और 7ए को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं, ग्राहक इस फोन को ब्लैक, रूबी रेड और ब्लूट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

Redmi 8 की कीमत
शाओमी ने इस फोन दो रैम वेरियंट में पेश किया है :-
1. 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 7,999 रुपये
2. 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 8,999 रुपये
वहीं, ग्राहक इस फोन 12 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

Redmi 8 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।