भारत में मिलने वाले सस्ते इस 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Realme X7 5G first sale in India today via flipkart price in India and Specifications
Realme X7 5G - फोटो : amarujala

    Realme X7 और Realme X7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये दोनों 5जी नए साल में भारत में लॉन्च होने वाले कंपनी के पहले फोन हैं। इससे पहले इन दोनों फोन Realme X7 और Realme X7 Pro को पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Realme X7 Pro और Realme X7 दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इनमें से पहले रियलमी एक्स7 प्रो की एक सेल आयोजित हो चुकी है लेकिन Realme X7 की अभी तक भारत में बिक्री नहीं हुई थी। Realme X7 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

    Realme X7 5G
    Realme X7 5G - फोटो : amarujala

    Realme X7 की स्पेसिफिकेशन

    Realme X7 में 6.4 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Realme UI का इंटरफेस दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Realme X7
    Realme X7 - फोटो : amarujala

    Realme X7 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो रियलमी के इस फोन में रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड- एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। 64 मेगापिक्सल कैमरे से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें