Realme X स्पाइडरमैन एडिशन लॉन्च, कीमत 18,063 रुपये !

चीन की स्मार्टफोन निर्माता और ओप्पो की सब-ब्रांड कंपनी Realme ने चीन में आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Realme X के स्पाइडरमैन एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में स्पाइडरमैन का कवर मिलेगा। साथ भी फोन में स्पाइडरमैन का थीम प्री-इंस्टॉल मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में...

Realme X स्पाइडरमैन एडिशन की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X स्पाइडरमैन एडिशन का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है तो Realme X स्पाइडरमैन एडिशन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला लेंस है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।