Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट की पहली सेल आज, जानें कीमत

रियलमी ने अपने स्मार्टफोन Realme U1 का 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट हाल ही में लॉन्च किया था और आज यानि 10 अप्रैल 2019 को Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट की पहली सेल है। इस फोन को आज अमेजन इंडिया Realme.com से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसके साथ एक ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट को खरीदने वाले पहले 500 ग्राहकों को रियलमी बड्स फ्री में दिया जाएगा।

Realme U1 3GB/64GB की कीमत
रियलमी यू1 के इस वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। रियलमी यू1 के नए वेरियंट को अमेजन से आज दोपहर 12 बजे और रियलमी की वेबसाइट से 11 बजे खरीदा जा सकेगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।ये भी पढ़ेंः Realme U1 रिव्यू: कितना दम है P70 प्रोसेसर वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन में