अब दुकानों से भी खरीद सकेंगे रियलमी C2, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Realme C2 to Available via 8,000 Offline Stores in India From June 15
रियलमी सी2 - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी रियलमी के स्मार्टफोन के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 (रिव्यू) को अब आप ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन (दुकान) स्टोर से भी खरीद सकेंगे। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि 15 जून से रियलमी सी2 को ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अब से देशभर के 8,000 स्टोर्स से होगी। बता दें कि रियलमी सी2 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है।

    realme c2
    realme c2 - फोटो : Flipkart

    हालांकि कंपनी ने कहा है कि ऑफलाइन स्टोर से सिर्फ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट बिक्री की ही बिक्री होगी, जबकि 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की ऑफलाइन बिक्री जुलाई 2019 से होगी।

    रियलमी सी2
    रियलमी सी2 - फोटो : amar ujala

    इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें