Realme C11 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jul 2020 09:31 AM IST
Realme C11 smartphone first sale today via flipkart know price offers and specs
Realme C11 - फोटो : amarujala

    रियलमी (Realme) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी11 (Realme C11) की आज (22 जुलाई 2020) पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस सेल में सी11 स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र सरकार द्वारा तय किए कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    Realme C11
    Realme C11 - फोटो : amarujala

    Realme C11 स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर

    रियलमी सी11 स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को RuPay के डेबिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    Realme C11
    Realme C11 - फोटो : amarujala

    Realme C11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Realme C11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...