फ्लिपकार्ट ने लांच की नई वेबसाइट, 6,299 रुपये में रेडमी नोट 4, 10 हजार में iPhone

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 23 Aug 2018 10:53 AM IST
Buy Redmi note 4 ta Rs 6,299 from Flipkart's new website 2gud
Flipkart's new website 2gud

    सस्ते मोबाइल फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है, क्योंकि फ्लिपकार्ट आपको सिर्फ 6,299 रुपये में शाओमी का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला और नंबर 1 स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 दे रहा है। इसके अलावा मोटो जी5 प्लस सिर्फ 8,799 रुपये में मिल रहा है तो आइए जानते हैं सभीं ऑफर्स के बारे में।

    Flipkart's new website 2gud
    Flipkart's new website 2gud

    सबसे पहले आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने एक नई वेबसाइट शुरू की है जिसका नाम 2गुड है। इस वेबसाइट पर फ्लिपकार्ट पुराने सामान को नया बनाकर बेचेगी। यानि रिफर्बिश्ड सामान को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट ने‘2गुड’ लांच किया। 2गुड वेबसाइट को फिलहाल मोबाइल पर ही ओपन किया जा सकता है। इसके लिए 2GUD.COM टाइप करना होगा। इस वेबसाइट से बेहद ही कीमत पर ब्रांडेड स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे जा सकते हैं तो आइए सबसे पहले शाओमी के फोन के बारे में बात करते हैं।

    note 4
    note 4

    2गुड वेबसाइट पर शाओमी का रेडमी नोट 4 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट सिर्फ 6,499 रुपये और 6,299 रुपये में में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस फोन में कोई दिक्कत नहीं है। यह पूरी तरह से ओके है। इसका 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,799 रुपये में मिल रहा है।

    और पढ़ें...