pTron Musicbot Lite Mini Review: 399 रुपये का छोटा पैकेट बड़ा धमाल
pTron Musicbot Lite Mini का वजन महज 162 ग्राम है। आप इसे पॉकेट में लेकर भी कहीं जा सकते हैं। बॉक्स में स्पीकर के साथ माइक्रो यूएसबी केबल मिलता है। ओवरऑल pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट और अच्छी है।

घरेलू कंपनी pTron ने हाल ही में pTron Musicbot Lite Mini को पेश किया है जो कि एक 5वॉट का पोर्टेबल स्पीकर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है और इसके अलावा इसमें 40mm ऑडियो ड्राइवर दिया गया है। pTron Musicbot Lite Mini को अमेजन पर फिलहाल 399 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। pTron Musicbot Lite Mini की बैटरी लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा है। pTron Musicbot Lite Mini को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं यह स्पीकर आपके काम का है या नहीं?

pTron Musicbot Lite Mini Review: स्पेसिफिकेशन
Speaker- 5WBluetooth- हां, V5.1Colour- ब्लैक, ब्लू और रेडBattery-1200mAh, 6 घंटे के बैकअपDriver: 40mmPort- TF Card, USB Drive, Micro USBWarranty- 6 महीनेPrice- 399 रुपये

pTron Musicbot Lite Mini Review: डिजाइन
pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और फ्रंट में फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। पावर बटन स्लाइडर स्टाइल में है। ऊपर की ओर वॉल्यूम, प्ले-पॉज और मोड्स के लिए बटन हैं जबकि पीछे की ओर चार्जिंग पोर्ट, मेमोरी कार्ड पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पावर बटन को जगह मिली है।

स्पीकर का वजन महज 162 ग्राम है। आप इसे पॉकेट में लेकर भी कहीं जा सकते हैं। बॉक्स में स्पीकर के साथ माइक्रो यूएसबी केबल मिलता है। ओवरऑल pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट और अच्छी है।