pTron ने एक साथ लॉन्च किए दो नए TWS डिवाइस, कम कीमत में मिलती है शानदार ऑडियो क्वॉलिटी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Sep 2022 09:28 PM IST
सार

pTron Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स को स्पेशन लॉन्च प्राइज पर 799 रुपये और pTron Musicbot Lite Mini स्पीकर को 499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

pTron Musicbot Lite Mini and pTron Bassbuds Sports V2 launched in india specifications price
pTron Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स और pTron Musicbot Lite Mini स्पीकर - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने भारत में दो नए ऑडियो प्रोडक्ट pTron Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स और pTron Musicbot Lite Mini स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स के साथ 48 घंटे बैटरी लाइफ और Musicbot Lite Mini में 6 घंटे बैकअप का दावा किया है। चलिए जानते हैं इन ऑडियो प्रोडक्ट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    pTron के ईयरबड्स Bassbuds Sports V2 को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 3,199 रुपये रखी गई है, लेकिन स्पेशन लॉन्च प्राइज पर इसे 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Musicbot Lite Mini स्पीकर को तीन कलर ऑप्शन कार्बन ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और Flare रेड में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,600 रुपये है, लेकिन इसे स्पेशन लॉन्च प्राइज पर 499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों ऑडियो डिवाइस को 15 सितंबर से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    Bassbuds Sports V2 TWS ईयरबड्स के साथ Environmental न्वाइस कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स के साथ ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड्स में म्यूजिक कंट्रोल, लो-लिटेंसी एंटरटेनमेंट, इंस्टेंट वायरलेस कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही ऑडियो कंट्रोल के लिए डुअल माइक का सपोर्ट है, जो कॉल, ट्रैक, वॉल्युम आदि को कंट्रोल कर सकता है। प्रत्येक बड्स में 40 mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे केस के साथ 48 घंटे तक चलाया जा सकता है। वहीं केस को 1.5 घंटे और बड्स को 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बड्स में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग दी गई है।