pTron Bassbuds Urban Review: बजट में BASS वाले बड्स की तलाश होगी पूरी

घरेलू ऑडियो एसेसरीज और डिजिटल लाइफस्टाइल ब्रांड pTron ने कुछ दिन पहले ही भारतीय वायरलेस बड्स बाजार में बासबड्स सीरीज (Bassbuds) के तहत pTron Bassbuds Urban पेश किया है जिसकी कीमत महज 1,299 रुपये है, हालांकि अमेजन पर इसकी कीमत खबर रिव्यू लिखे जाने तक 1,499 रुपये थी। pTron Bassbuds Urban का लुक काफी लग्जरी और प्रीमियम है। इस वायरलेस ईयरबड्स में स्टेरियो साउंड के लिए A2DP टेक्नोलॉजी दी गई है। प्रत्येक बड्स का वजन महज चार ग्राम है। pTron Bassbuds Urban को हमने रिव्यू के लिए एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि pTron Bassbuds Urban के साथ हमारा एक महीने का एक्सपेरियंस कैसा रहा?

pTron Bassbuds Urban की स्पेसिफिकेशन
पीट्रोन बासबड्स अरबन के प्रत्येक बड्स में 50mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी दी गई है। इसमें स्मार्ट टच का भी सपोर्ट है जिसके जरिए फोन कॉल रिसीव किया जा सकता है। इसके अलावा म्यूजिक को भी कंट्रोल किया जा सकता है। म्यूजिक प्लेबैक के टाइम को लेकर पांच घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमे ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी रेंज 10 मीटर है। चार्जिंग के लिए आपको माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसमें 6एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें न्वाइज कैंसिलेशन और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है। pTron Bassbuds Urban तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें गार्नेट ब्लैक, रोज गोल्ड और मूनस्टोन व्हाइट शामिल हैं।

pTron Bassbuds Urban की डिजाइन
डिजाइन की मामले में पीट्रोन ने एक बार फिर से कमाल किया है। पीट्रोन बासबड्स अरबन की डिजाइन आपको प्रीमियम डिजाइन का अहसास देगी। चार्जिंग केस से लेकर बड्स तक की डिजाइन शानदार है। फिनिशिंग से लेकर बिल्ड क्वालिटी तक बेहतरीन है। चार्जिंग के किराने देखने में मेटल के लगते हैं, हालांकि हैं प्लास्टिक के, लेकिन फिनिशिंग मेटल वाली है। इसी मेटल कॉर्नर में आपको बैटरी इंडिकेटर मिलेगा।