POCO M3 की भारत में पहली सेल आज, 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये

पोको इंडिया के नए नए स्मार्टफोन POCO M3 की भारत में आज यानी 09 फरवरी को पहली सेल है। POCO M3 को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया गया है। POCO M3 को भारतीय बाजार में बड़ी डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छे कैमरे के साथ अधिक रैम और स्टोरेज वाले फोन की तलाश कर रहे हैं। आइए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में...

Poco M3 की भारत में कीमत
Poco M3 की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं या ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो दोनों मॉडल पर आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। पोको एम3 कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

Poco M3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- Skullcandy Jib Review: क्या यह 3000 रुपये में एक पैसा वसूल वायरलेस ईयरबड्स है?
- किसान आंदोलन: एक 'जमीनी' लड़ाई जो सोशल मीडिया की आभाषी दुनिया में लड़ी जा रही
- Google Play Music के गाने इस दिन हो जाएंगे डिलीट, तुरंत ट्रांसफर करें अपना डाटा
- Samsung Galaxy F62 भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कीमत होगी 25,000 रुपये से कम