Poco के शानदार स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jul 2020 10:16 AM IST
Poco M2 Pro smartphone flash sale today via flipkart know price offers and specifications
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    पोको (Poco) के लेटेस्ट स्मार्टफोन पोको एम2 प्रो (Poco M2 Pro) की आज (30 जुलाई 2020) फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर कैशबैक से लेकर डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कीमत और ऑफर

    पोको एम2 प्रो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,556 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें