Poco M2 Pro की फ्लैश सेल हुई खत्म, ओपन सेल में उपलब्ध हुआ फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Poco M2 Pro Open Sale in India starts from Flipkart know price and Specifications
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Poco M2 Pro अब भारत में ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है। Poco M2 Pro को अब बिना फ्लैश सेल किसी भी वक्त फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Poco M2 Pro को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इससे पहले इस फोन की बिक्री फ्लैश सेल के जरिए की जा रही थी। Poco M2 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कीमत

    Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें