Poco F3 GT vs OnePlus Nord 2: कीमत से लेकर फीचर्स तक, हर मामले में कौन है बेस्ट

पोको को शुरू से ही कम कीमत में बेहतर फीचर देने के लिए जाना जाता है। पोको ने पोको एफ1 को सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ सबसे कम कीमत में लॉन्च करके बाजार में तहलता मचा दिया था। इस वक्त भी पोको के कई स्मार्टफोन हाई एंड फीचर्स से लैस हैं लेकिन कीमत के मामले में अच्छे हैं। अब कुछ दिन पहले वनप्लस ने OnePlus Nord 2 को भारत में पेश किया है जिसका मुकाबला Poco F3 GT से हो रहा है। Poco F3 GT और OnePlus Nord 2 दोनों स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट है और दोनों में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं हर मामले में दोनों में से कौन-सा फोन बेस्ट है।

Poco F3 GT vs OnePlus Nord 2: कीमत
Poco F3 GT के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है। OnePlus Nord 2 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है।

Poco F3 GT vs OnePlus Nord 2: स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11.3 दिया गया है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।Poco F3 GT में 6.67 इंच की टर्बो 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ HDR 10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साछ DC Dimming का भी सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1200 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।