काम की बात: अब गूगल क्रोम पर आप कर सकेंगे अपने पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट, जानिए इस खास फीचर के बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 16 Oct 2021 03:39 PM IST
Mobile phone tips and tricks How to edit pdf files on adobe acrobat extension on google chrome know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    अक्सर कई यूजर्स पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। वे इंटरनेट पर ऐसे तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट किया जा सके। इसके बावजूद बहुत कम ही ऐसे टूल्स मिलते हैं, जो पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने में सक्षम होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले कि अब आप ये काम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर भी कर सकेंगे। हाल ही में एडोब ने गूगल क्रोम के एक्रोबैट एक्सटेंशन पर एक अपडेट शुरू किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स गूगल क्रोम ब्राउजर पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट कर सकेंगे। इस फीचर से कई यूजर्स को सीधा फायदा होने वाला है, जो अक्सर पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे पहले इस एक्सटेंशन पर यूजर्स पीडीएफ फाइल को व्यू और कॉपी कर सकते थे। अपडेट के बाद आए इस फीचर ने लोगों का काम आसान बना दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    अब यूजर्स को पीडीएफ को एडिट करने के लिए किसी दूसरे एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वो आसानी से गूगल क्रोम के ब्राउजर विंडो से पीडीएफ फाइल पर कमेंट, मार्कअप कर सकते हैं। इसके अलावा वो इसमें फिल इन, साइन इन के अलावा भी कई और चीजों को कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    गूगल क्रोम पर मौजूद इस एक्सटेंशन के सभी फीचर्स मुफ्त हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इस एक्सटेंशन के जरिए लाखों यूजर्स को काफी लाभ होगा।