OPPO Reno 5 Pro 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें फीचर्स और ऑफर्स

ओप्पो ने इसी सप्ताह की शुरुआत में अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno 5 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। अब आज Oppo Reno 5 Pro 5G की पहली सेल है। Oppo Reno 5 Pro 5G को आज यानी 22 जनवरी दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदने का मौका मिलेगा। Oppo Reno 5 Pro 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप के अलावा 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले है, किनारे कर्व्ड हैं और बेजल बहुत ही कम है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 5G का सपोर्ट है। फोन के अलावा कंपनी ने Oppo Enco X वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किया है। Oppo Enco X को भी आज खरीदने का मौका मिलेगा।

Oppo Reno 5 Pro 5G, Enco X की कीमत
Oppo Reno 5 Pro 5G की कीमत 35,990 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को एस्ट्रल ब्लू और स्टेरी ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ 12 महीने के लिए ओप्पो क्लाउड पर 120 जीबी स्टोरेज भी मिल रही है। Oppo Enco X की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। HDFC, ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक और Zest मनी के कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

Oppo Reno 5 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी OLED है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर, 8 जीबी/12 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
- Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर का सपोर्ट
- Twitter का वेरिफिकेशन कल से हो रहा शुरू, ये लोग कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई
- Carl Pei की नई कंपनी में निवेश करेंगे CRED के फाउंडर कुणाल शाह
- Soundcore Infini Pro साउंडबार भारत में लॉन्च, मिलेगा ऑल इन वन डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट