108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ आएगा ओप्पो का नया बजट फोन, इस दिन मार्केट में देगा दस्तक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

Oppo A1 Pro के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले और Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo A1 Pro set to launch on November 16 to be powered by Snapdragon 695 and 108MP primary camera
Oppo A1 Pro - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए बजट फोन Oppo A1 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 16 नवंबर को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन का पोस्टर भी जारी कर दिया है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    Oppo A1 Pro की कीमत को लेकर अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यह एक बजट फोन होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को Oppo A98 के रीब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा रहा है। इस फोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर PHQ110 के साथ देखा गया है। आगामी फोन को Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Mobile Balance: Airtel से लेकर BSNL तक सभी कंपनियों के बैलेंस और वैलिडिटी ऐसे करें चेक

    Oppo A1 Pro के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं फोन में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ डुअल स्पीकर सेटअप का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें