कम कीमत में फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 11R, मिलेगा शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने क्लाउड 11 इवेंट में OnePlus 11R को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन के साथ OnePlus 11 5G, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q 2 Pro को भी लॉन्च किया है। इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 6.7 इंच की 120 हर्ट्ज वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 100 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 16 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं OnePlus 11R के अन्य फीचर्स और सेल के बारे में...

OnePlus 11R की कीमत
वनप्लस 11 आर को सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। फोन को 21 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं 28 फरवरी से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: OnePlus Cloud 11: वनप्लस ने एक साथ लॉन्च किए पांच डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट तक, जानें फीचर्स और कीमत

OnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 11 आर में 6.74- इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट का सपोर्ट है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।