Nokia के इन 4 फोन की कीमतों में हुई 13,000 रुपये तक की कटौती

HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया के 4 स्मार्टफोन की कीमत में भारत में कटौती हुई है। भारत में नोकिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें नोकिया 3.1, नोकिया 5.1, नोकिया 2.1 और नोकिया 8 सिरोको शामिल हैं। इनमें से नोकिया 8 सिरोको को छोड़कर बाकि फोन मिड रेंज वाले हैं। तो आइए जानते हैं कौन से फोन की कीमत में कितनी कटौती हुई है।

नोकिया 3.1
सबसे पहले नोकिया 3.1 की बात करें तो इस फोन को अब 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इस फोन की कीमत 11,999 रुपये थी। Nokia 3.1 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक ऑक्टाकोर MT6750 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2990mAh की बैटरी और 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

नोकिया 5.1
नोकिया 5.1 की कीमत अब 12,999 रुपये हो गई है जो पहले 14,499 रुपये थी। Nokia 5.1 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक ऑक्टाकोर MT6755S प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।