नोकिया 105, नोकिया 130 नए अवतार में हुए लॉन्च, कीमत सिर्फ 999 रुपये

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Nokia 105, Nokia 130 Feature Phones Launched in India, Know price
Nokia 105

    नोकिया और एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3310 के बाद अपने पुराने फीचर फोन नोकिया 105 (2017) और नोकिया 130 (2017) को नए अवतार में पेश किया है। ये दोनों फोन सिंगल और डुअल सिम के वेरियंट में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों फीचर फोन से नोकिया का मकसद भारत के फीचर फोन मार्केट में फिर से पैर जमाने की है।

    Nokia 105
    Nokia 105

    नोकिया 105 की बिक्री 19 जुलाई से देश भर के रिटेल स्टोर से शुरू होगी। इस फोन के सिंगल सिम वेरियंट कीमत 999 रुपये और डुअल सिम की कीमत 1,149 रुपये है। इस फोन की कीमत को लेकर एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि यह कंपनी का पहला ऐसा फोन है जिसकी कीमत 1,000 रुपये से कम है। नोकिया 130 की उपलब्धता और कीमत की अभी जानकारी नहीं मिली है।

    Nokia 130
    Nokia 130

    नोकिया 105 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें माइक्रो यूएसबी 2.0 चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक, 1.8 इंच की QVGA कलर डिस्प्ले, 15 घंटे का टॉकटाइम बैटरी बैकअप, सांप वाला गेम, नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर, 4MB रैम, 4MB स्टोरेज और 800mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें