आज लॉन्च होंगे Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play, जानेंं कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 19 Apr 2018 12:45 PM IST
Moto G6, Moto G6 Plus and Moto G6 Play set to Launch Today, Know Price, Specifications
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play

    लेनोवो के स्वामित्व वाला मोटोरोला आज यानी 19 अप्रैल को जी6 सीरीज के 3 स्मार्टफोन पेश करना वाला है। Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play की लॉन्चिंग ब्राजील में एक इवेंट में होगी। इन फोन की खासियतों की बात करें तो Moto G6 और Moto G6 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि Moto G6 Play में सिंगल कैमरा सेटअप मिलेगा। तो आइए जानते हैं मोटो जी6, मोटो जी6 प्लस और मोटो जी6 प्ले की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play
    Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play

    Moto G6 कीमत और फीचर्स

    Moto G6 की कीमत $249 यानी करीब 16,000 रुपये हो सकती है। इस फोन में 5.7 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी + डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो जी6 में डुअल रियर कैमरा (12+5) होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी होगी।

    Moto G6 Plus
    Moto G6 Plus

    Moto G6 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto G6 Plus में 5.93 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 6GB रैम, 64GB स्टोरेज, 3200mAh की बैटरी और हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें