अब कभी भी खरीद सकेंगे Redmi Note 5, यहां मिल रहा है फोन

अगर आपको भी फ्लैस सेल में शाओमी का रेडमी नोट 5 खरीद नहीं पाने का मलाल है तो अब आपके लिए अच्छी खबर आई है। अब आप शाओमी का रेडमी नोट 5 ओपन सेल में खरीद सकते हैं। अब आपको फ्लैश सेल में परेशान होने की दरकार नहीं है। रेडमी नोट 5 अब फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में मिल रहा है। हालांकि फिलहाल केवल 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट सेल के लिए उपलब्ध है, वह भी सिर्फ ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में।

Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।