Moto G Power, Moto G Stylus हुए लॉन्च, मिलेगा स्टाइलस पेन का सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 08 Feb 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Moto G Power and Moto G Stylus Launched With Triple Rear Cameras price and Specifications
Moto G Power and Moto G Stylus - फोटो : motorola

    स्टाइलस एस पेन के साथ अभी तक सैमसंग ही अपनी नोट सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करती थी लेकिन अब मोटोरोला ने भी अपना पहला स्मार्टफोन स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च कर दिया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 से ठीक पहले मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें मोटो जी पावर (Moto G Power) और मोटो जी स्टाइलस (Moto G Stylus) शामिल हैं। मोटो जी स्टाइलस में स्टाइलस पेन का सपोर्ट दिया गया है।

    Moto G Stylus
    Moto G Stylus - फोटो : motorola

    मोटो जी पावर की कीमत $249.99 यानी करीब 18,000 रुपये है और यह फोन जल्द ही अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध होगा। वहीं Moto G Stylus की कीमत $299.99 यानी करीब 21,500 रुपये है, हालांकि मोटोरोला ने अभी तक इन दोनों फोन के भारत या अन्य देशों में लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    moto g power
    moto g power - फोटो : motorola

    Moto G Power में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2300 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले पंचहोल डिजाइन वाली है। मोटो जी पावर में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें