एप्पल लैपटॉप को कड़ी टक्कर देने आया श्याओमी का किफायती लैपटॉप

चीन की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने बीजिंग में एक समारोह के दौरान रेडमी प्रो स्मार्टफोन के साथ अपने पहले लैपटॉप मी नोटबुक एयर को भी लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को एप्पल मैकबुक एयर के मुकाबले उतारेगा है। कंपनी का दावा है कि यह मैकबुक एयर से भी पतला लैपटॉप है।

मी नोटबुक एयर 13.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, ऐज टू ऐज ग्लास प्रोटक्शन और पूरी तरह मैटल बॉडी पर है। इसकी कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) जबकि 12.5 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) है। चीन में इन लैपटॉप की बिक्री 2 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

श्याओमी मी नोटबुक एयर का डायमेंशन 309.6x210.9x14.8 एमएम और वजन 1.28 किलोग्राम है। 13.3 इंच मी नोटबुक एयर इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी है। इसके अलावा एक एक्सपेंडेबल एसएसडी स्लॉट भी दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें एनवीडिया जीफोर्स 940एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड दिया है।