श्याओमी ने दो रियर कैमरे के साथ उतारा एक और दमदार स्मार्टफोन

चीन की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने बीजिंग में एक विशेष समारोह के दौरान Xiaomi Redmi Pro स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। रेडमी प्रो श्याओमी की बजट रेडमी सीरीज का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। चीन में श्याओमी रेडमी प्रो की कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 15,499 रुपये) तय की गई है। यह गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

श्याओमी रेडमी प्रो में 5.5 इंच फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ है। इस ब्रश्ड एल्यूमीनियम बॉडी के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए हैं।

3 जीबी रैम + 32 जीबी वर्जन की कीमत 1499 चीनी युआन, 3 जीबी रैम + 64 जीबी वर्जन मीडियाटेक हेलीओ X20 प्रोसेसर की कीमत 1699 चीनी युआन और हाई इंड वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी वर्जन की कीमत 1999 चीनी युआन है। अगर भारत में रेडमी प्रो लॉन्च होता है तो यह स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आ सकता है।