उपलब्धि: भारत का नंबर-1 5G स्मार्टफोन बना Mi 10i, जानें खासियत

भारत में 5जी नेटवर्क अभी तक कमर्शियल तौर पर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन भारत में 5जी स्मार्टफोन की कतार लग गई है। शायद ही कोई स्मार्टफोन कंपनी भारत में ऐसी होगी जिसने अभी तक अपने 5जी फोन को लॉन्च नहीं किया है। शाओमी ने नए साल में Mi 10i (फर्स्ट इंप्रेशन) को भारत में 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के दौरान Mi 10i भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता 5जी फोन था। अब कंपनी ने दावा किया है कि Mi 10i भारत में शिपमेंट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाला 5जी फोन बन गया है। शाओमी ने यह दावा IDC इंडिया के रिपोर्ट के आधार पर किया है। इसी के साथ Mi 10i भारत का नंबर-1 5जी फोन बन गया है।

Mi 10i की कीमत
Mi 10i के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है।

Mi 10i की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Mi 10i में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR और HDR10+ दोनों का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।