आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले LG W10, W30 की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

LG W10, W30 को आज से अमेजन से खरीदा जा सकेगा। LG ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किये थे, जिनमें LG W10, W30, W30 Pro शामिल हैं। हालांकि एलजी W30 Pro की बिक्री अभी भारत में नहीं हो रही है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। इन तीनों फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। एलजी के W सीरीज के तीनों फोन के कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलता है।

एलजी W30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2.0Ghz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

एलजी W10 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.19 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2.0Ghz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।
- आज भारत में लॉन्च होगा Vivo Z1 Pro, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
- जुलाई में लॉन्च हो रहे हैं ये 7 धांसू स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे से लेकर मिलेगी 5000mAh की बैटरी
- आपके पास है Xiaomi का फोन तो मिल सकता है एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, ऐसे करें अप्लाई
- देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक है TikTok, चीन भेजा जा रहा डाटा: शशि थरूर