लेनोवो में उतारा किफायती 4जी स्मार्टफोन वाइब के5, कीमत 6,999 रुपये

लेनोवो ने अपना लेटेस्ट 4जी स्मार्टफोन वाइब के5 (Vibe K5) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 6,999 रुपये तय की गई है। यह 22 जून से अमेजन पर फ्लैश सेल पर उपलब्ध होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 1:00 बजे से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2016 के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

लेनोवो वाइब के5 से पहले कंपनी मार्च में लेनोवो वाइब के5 प्लस भारतीय बाजार में 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर चुकी है। लेनोवो वाइब के5 पांच इंच एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल) के साथ है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ओएस पर आधारित है जो वाइब यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ा सकता है।