Kitchen Gadgets: बिना गैस के भी अब पक सकेगा खाना, जानें कैसे ये स्मार्ट कुकिंग गैजेट्स बन सकते हैं आपका सहारा
LPG gas shortage cooking alternatives:
देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में कई परिवार गैस खत्म होने की चिंता में रहते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने किचन के लिए कई ऐसे स्मार्ट विकल्प दे दिए हैं जिनसे बिना गैस के भी खाना बनाना आसान हो गया है। इंडक्शन कुकटॉप से लेकर एयर फ्रायर और माइक्रोवेव तक कई ऐसे उपकरण हैं जो कम बिजली में हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सकते हैं।

देश के कई इलाकों में रसोई गैस की बुकिंग के बीच का समय बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में कई परिवारों के सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है कि अगर गैस खत्म हो जाए तो खाना कैसे बनेगा, लेकिन आज के समय में किचन में कई ऐसे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं जिनकी मदद से कम बिजली में भी पूरा खाना पकाया जा सकता है।

1. इंडक्शन कुकटॉप: गैस का सबसे बड़ा विकल्प
इंडक्शन कुकटॉप आज गैस का सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। इसमें मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी के जरिए बर्तन सीधे गर्म होते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है, खाना जल्दी बनता है और तापमान कंट्रोल आसान होता है। इंडक्शन पर आप आसानी से रोटी, सब्जी, दाल, फ्राई और करी सब कुछ बना सकते हैं।
ये भी पढ़े: 25 साल का हुआ विकिपीडिया: इंटरनेट का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार, जानिए इसकी पूरी कहानी

2. इलेक्ट्रिक केटल: छोटा लेकिन बेहद काम का गैजेट
इलेक्ट्रिक केटली अक्सर पानी उबालने के लिए जानी जाती है, लेकिन इसका उपयोग इससे कहीं ज्यादा है। इससे आप चाय और कॉफी, इंस्टेंट नूडल्स, सूप बना सकते हैं। इसके अलावा अंडे भी उबाल सकते हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच ये गैजेट काफी लोकप्रिय माना जाता है, क्योंकि यह बहुत कम बिजली में जल्दी काम कर देता है।