JioBook: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकता है लैपटॉप, देखें फोटो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Mar 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
JioBook laptop Jio is Working on Low Cost Laptop With 4G LTE Connectivity
JioBook Laptop - फोटो : amarujala

    भारत में 4जी की शुरुआत रिलायंस जियो ने की थी और उसके बाद जियो ने ही भारतीय बाजार में सस्ते 4जी स्मार्टफोन उतारकर एक नई और बड़ी शुरुआत की थी, हालांकि अब जियो के सस्ते 4जी फोन LYF बाजार में बहुत ही कम देखने को मिलेंगे, लेकिन शुरुआत का श्रेय जियो को जरूर जाता है। उसके बाद जियो ने दुनिया का पहला और सबसे सस्ता 4जी फीचर फोन लॉन्च किया और अब खबर है कि कंपनी सस्ते लैपटॉप पर काम कर रही है।

    jiobook
    jiobook - फोटो : xda-developers

    रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही JioBook नाम से अपना पहला और सस्ता लैपटॉप लॉन्च करेगी। JioBook में 4जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। जियो के लैपटॉप JioBook में फोर्क्ड एंड्रॉयड होगा जिसे JioOS के नाम से जाना जाएगा। लैपटॉप में सभी जियो एप्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा JioBook में 4G LTE का सपोर्ट होगा।

    bluebank jio phone
    bluebank jio phone - फोटो : bluebank

    कहा जा रहा है कि JioBook के लिए रिलायंस ने चाइनीज कंपनी ब्लूबैंक कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। यही कंपनी JioBook लैपटॉप का निर्माण कर रही है। बता दें कि जियो फोन को भी इसी कंपनी ने तैयार किया है। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक JioBook की लॉन्चिंग 2021 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। JioBook का प्रोटोटाइप भी सामने आया है, हालांकि वास्तविक फोटो अभी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें