काम की बात: फोन खरीदने का सबसे बेस्ट ऑफर, 1999 रुपये में मोबाइल के साथ दो साल तक सबकुछ फ्री

यदि आपके पास भी फोन नहीं है या फिर कोई नया फीचर फोन खरीदने वाले हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएंगे जो कि सबसे बेस्ट ऑफर है। रिलायंस जियो महज चार साल में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। जियो के पास 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हो गए हैं। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए ऑफर भी पेश करते रहती है। अभी 24 जून को कंपनी अपने वार्षिक बैठक में 5जी फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी साल फरवरी में जियो ने 2जी मुक्त भारत ‘2G-MUKT BHARAT’ अभियान के तहत एक ऑफर पेश किया था जिसमें ग्राहकों को बड़े फायदे मिल रहे हैं। जियो के इस ऑफर के तहत महज 1,999 रुपये में आपको एक फोन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं जियो के इस शानदार ऑफर के बारे में...

जियो का यह नया ऑफर उनलोगों के लिए है जो अभी भी 2जी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4जी पर आना चाहते हैं। जियो का नया ऑफर जियो फोन के साथ मिल रहा है। जियो का यह नया ऑफर 1 मार्च 2021 से शुरू हो गया है। जियो के इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। जियो ने इस ऑफर के तहत दो प्लान भी पेश किए हैं जिनमें एक 1,999 रुपये का और दूसरा 1,499 रुपये का है।

पहले यानी 1,999 रुपये वाले ऑफर में आपको एक जियो फोन मिलेगा और 24 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 2 जीबी हाईस्पीड डाटा मिलेगा। यानी महज 2,000 रुपये में आप दो साल के लिए मोबाइल और रिचार्ज के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
- लॉकडाउन इफेक्ट: ऑनलाइन स्मार्टफोन सेल में भारत ने पूरी दुनिया को पछाड़ा, तीसरे नंबर पर रहा चीन
- RIL AGM 2021: हजारों सवालों के साथ रिलायंस चैटबॉट तैयार, 30 लाख शेयरहोल्डर्स की करेगा मदद
- iQoo 7 Review: शानदार बिल्ड क्वॉलिटी, संतोषजनक परफॉर्मेंस
- Vodafone Idea का बड़ा एलान: ग्राहकों को फ्री में मिल रहा रिचार्ज, ऐसे उठाएं फायदा