JioBook लैपटॉप की कीमत का हुआ खुलासा, यहां जानें सभी फीचर्स

रिलायंस जियो के पहले लैपटॉप की चर्चा जोरों पर है। पिछले सप्ताह की खबर आई थी कि जियो अपने पहले लैपटॉप को JioBook नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि जियो का लैपटॉप किफायती होगा और उसमें 4जी की कनेक्टिविटी मिलेगी, हालांकि उस रिपोर्ट में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब एक नई रिपोर्ट में JioBook लैपटॉप की कीमत के बारे में जानकारी मिली है। आइए JioBook की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

नई रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो के लैपटॉप JioBook की कीमत 9,999 रुपये होगी, हालांकि यह शुरुआती कीमत होगी। जियोबुक को कई अन्य वेरियंट में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा JioBook में 4जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। जियो के लैपटॉप JioBook में फोर्क्ड एंड्रॉयड होगा जिसे JioOS के नाम से जाना जाएगा। लैपटॉप में सभी जियो एप्स का सपोर्ट मिलेगा।

कहा जा रहा है कि JioBook के लिए रिलायंस ने चाइनीज कंपनी ब्लूबैंक कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। यही कंपनी JioBook लैपटॉप का निर्माण कर रही है। बता दें कि जियो फोन को भी इसी कंपनी ने तैयार किया है। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक JioBook की लॉन्चिंग 2021 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकती है। JioBook का प्रोटोटाइप भी सामने आया है, हालांकि वास्तविक फोटो अभी सामने नहीं आई है।
- ट्विटर अपडेट: खत्म हुआ इंतजार, जल्द आ रहा है ट्वीट को एडिट करने वाला फीचर
- महिला दिवस: सोशल मीडिया की पांच महिलाएं जो बदल रहीं दुनिया की सोच
- मैलवेयर अलर्ट: अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये 15 एंड्रॉयड एप, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया
- 18GB रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, रिफ्रेश रेट भी है 165Hz